Wednesday, August 26, 2020

जिले में कोरोना से चौथी मौत, बड़ौदा रोड निवासी महिला ने जयपुर में दम तोड़ा, 16 नए मरीजों में अपर कलेक्टर भी

जिले में बुधवार को कोरोना से चौथी मौत हो गई। कोरोना संक्रमित 56 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार 250 संदिग्ध मरीजों की जांच में अपर कलेक्टर और फीवर क्लीनिक के डॉक्टर को संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं बड़ौदा क्षेत्र में 9 और गिरधरपुर में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के शिवनगर में रहने वाले दंपत्ति भी पॉजिटिव पाए गए हैं। 7 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। इसी के साथ संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 459 पर पहुंच गई है।

शहर के बड़ौदा रोड पर वार्ड नंबर 13 में रहने वाली विजयलक्ष्मी गुप्ता (56) की कोरोना संक्रमण के चलते जयपुर में मौत हो गई। उन्हें 20 अगस्त को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें जयपुर रैफर किया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी बुधवार को मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के कारण जिले में यह चौथी मौत है। दो दिन पूर्व भी शहर के बोहरा बाजार में रहने वाली 70 वर्षीय जेहरा अली की मौत भी ग्वालियर में हो गई थी। बुधवार को 9 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में एक्टिव केसों की संख्या अब 104 पहुंच गई है।

बड़ौदा क्षेत्र में 9, गिरधरपुर में भी एक संक्रमित मिला

जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन में की गई 31 मरीजों की जांच में अपर कलेक्टर एसआर नायर (60), फीवर क्लीनिक के डॉ. शोभित गोयल (25) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिवनगर कॉलोनी में रहने वाले ब्रजेश सेन (32), रूबि सेन (26), कौशल गुप्ता (26), माला गुप्ता (32) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गिरधरपुर में किराने की दुकान संचालित करने वाले रोहित जाटव (16) की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

बड़ौदा क्षेत्र के मकड़ावदा में रामवती आदिवासी (35), कैलाश आदिवासी (45), रघुवीर मीणा (35) निवासी कलमुंडा, बागल्दा निवासी सब्रा खान (36), बड़ौदा के वार्ड नंबर 9 में मंजू चीफा (55), पांडोला के अब्दुल लतीफ (55), वार्ड नंबर 10 में जय नामा (08, राड़ेप में बसंती जाटव (25) और कालू खेड़ली में महावीर बैरवा (22) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/sheour/news/fourth-death-from-corona-in-the-district-baroda-road-resident-woman-succumbs-to-jaipur-additional-collector-also-among-16-new-patients-127656760.html

No comments:

Post a Comment