Thursday, August 27, 2020

155 करोड़ के कामों का शुभारंभ व शिलान्यास होगा; बायो मिथेनाइजेशन प्लांट की नींव रखेंगे, रोज 17500 किलो सीएनजी बनेगी

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शुक्रवार को ट्रेंचिंग ग्राउंड पर गीले कचरे के निष्पादन के लिए 550 टन क्षमता के बायो मिथेनाइजेशन प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इससे प्रतिदिन 17500 किलो बायो सीएनजी का उत्पादन होगा। इससे नगर निगम को करीब 2.5 करोड़ की सालाना आय होगी।

इसके साथ ही 85.15 करोड़ से पानी की टंकी का निर्माण, फीडर लाइन व जलप्रदाय लाइन, 59.26 करोड़ से सड़क निर्माण, स्टॉर्म वाटर लाइन, 9 करोड़ से तालाब संरक्षण कार्य, 1.73 करोड़ से विद्युत कार्य सहित 155 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ व शिलान्यास किया जाएगा।

6.92 करोड़ में होगा चार तालाबों का संरक्षण

  • बरदरी तालाब : सौंदर्यीकरण, तालाब का गहरीकरण, तालाब की पाल पर स्टोन पिचिंग, रेलिंग और पाल पर आवागमन के लिए पाथ-वे निर्माण होगा। इसमें 99 लाख का खर्च होगा।
  • यह फायदा : इससे तालाब में जल संग्रहण क्षमता बढ़ने के साथ आसपास के क्षेत्रों में भूजल स्तर बढ़ेगा और 50 हजार लोगों को फायदा होगा।
  • निपानिया तालाब : निपानिया तालाब पर 2 करोड़ 6 लाख रुपए खर्च होंगे।
  • यह फायदा : तालाब में जलसंग्रहण क्षमता बढ़ने के साथ 60 हजार रहवासियों को फायदा होगा।
  • तलावली चांदा तालाब : 2 करोड़ 15 लाख खर्च होंगे।
  • यह फायदा : 80 हजार रहवासी लाभान्वित होंगे।
  • लसूड़िया मोरी तालाब : सौंदर्यीकरण, सुदृढ़ीकरण, गहरीकरण पर 1 करोड़ 71 लाख खर्च होंगे। इससे 70 हजार लोगों को फायदा होगा।
  • 1.73 करोड़ से होंगे बिजली से जुड़े काम

दो चरणों में स्थापित होगा मिथेनाइजेशन प्लांट

  • पहले चरण में 200 टन क्षमता का प्लांट अप्रैल 2021 तक तैयार होगा। दूसरे चरण का टारगेट दिसंबर 2021 है।
  • 17500 किलो सीएनजी में से आधी सीएनजी कंपनी मार्केट रेट से 5 रुपए कम में निगम को देगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एमपी सीएम शिवराजसिंह चौहान। फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/155-crore-works-will-be-launched-and-foundation-stone-will-lay-foundation-of-bio-methanization-plant-17500-kg-cng-will-be-made-daily-127659343.html

No comments:

Post a Comment