Monday, July 13, 2020

रियासतकालीन धराेहर एरीना बना कचरा घर

सीनियर रियासत की धराेहर एरीना जहां हिंदुस्तान के नामी पहलवानाें ने कुश्तियां लड़ी थी और आज भी हर साल कुश्तियाें का अायाेजन हाेता है। इसके जीर्णाेद्धार के लिए 50 लाख की लागत से नगर निगम बैठक व्यवस्था सहित अन्य कार्य करवा रही है, लेकिन एरीना की दीवार से सटकर बने मकान वालाें ने इसे कचरा घर बना दिया है। घर से निकलने वाला कचरा डालने के साथ ही सुबह-सुबह और रात में एरीना की गैलरी सहित अन्य स्थानाें पर लाेग शाैच भी कर रहे हैं। निर्माण कार्य कर रहे मजदूर भी बदबू से परेशान हाे गए, फिर लाेग गंदगी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस धराेहर की लाेगाें काे जरा भी परवाह नहीं है कि यह देवास की पहचान भी है।
इतिहासकार जीवनसिंह ठाकुर ने बताया, ऐतिहासिक धराेहर एरीना का निर्माण सीनियर रियासत के छत्रपति महाराज के पिता ने किया था। यह देवास के लिए गाैरवशाली धराेहर है, जहां हिंदुस्तान के नामी पहलवान दारासिंह, उनके गुरु हरनामसिंह के अलावा अन्य प्रदेशाें के पहलवानाें ने कुश्तियां लड़ी हैं। कुश्ती काे बढ़ावा देने के लिए आज भी समय-समय पर पहलवानाें की मिट्टी वाली कुश्तियां हाेती है। देवास शुरू से कुश्तियाें के नाम से हिंदुस्तान में प्रसिद्ध रहा है। पुराने समय में पहलवान कुश्ती ढाेल-ढमाके के साथ कुश्तियां लड़ने के लिए आते थे। कुश्ती के मैदान में पहलवान एरीना के चार तरफ नीचे कमरे से ऊपर आने के लिए बनी चढ़ाव से आते थे, इन चढ़ाव काे लाेगाें ने शाैचालय बना लिया है। चढ़ाव की अाड़ में छिपकर यह गंदा कर रहे हैं। जब भी कुश्तियां हाेती है, उस समय सफाई कर दी जाती है और फिर लाेग इसे गंदा कर देते हैं।

बाउंड्रीवाॅल बनने के बाद ही गंदगी से मिलेगी मुक्ति
एरीना के तीन तरफ बस्ती हाेने से मकान दीवार से सटकर बने हैं। दाेनें तरफ से लाेगाें ने पुरानी बाउंड्री काे ताेड़कर अस्थाई रास्ता बना लिया है। इस जगह से कभी भी लाेग घुस आते और गंदगी फैला देते हैं। बाउंड्रीवाॅल हाे जाए ताे कोई भी गंदगी नहीं कर पाएगा।
बाउंड्रीवाॅल का निर्माण करेंगे
मैंने साेमवार काे एरीना का निरीक्षण किया है। गंदगी की समस्या काे दूर करने के लिए बाउंड्रीवाॅल का जल्द निर्माण कार्य किया जाएगा। फिलहाल साफ-सफाई की धराेहर काे सही करेंगे।
जितेंद्र सिसाेदिया, स्वास्थ्य अधिकारी ननि



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/a-princely-state-house-made-of-garbage-house-127510600.html

No comments:

Post a Comment