काेराेना के हाॅटस्पाॅट बने गांव देवली में साेमवार काे भी तीन लाेगाें की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। बीएमओ डाॅ. महेश धाकड़ ने बताया कि सोमवार को आई रिपोर्ट में तीन पाॅजिटिव देवली गांव के मिले हैं। इसमें से अमलतास में भर्ती पाॅजिटिव महिला के 41 वर्षीय पिता और 15 वर्षीय बहन की रिपाेर्ट भी पाॅजिटिव आई है।जिस पाॅजिटिव महिला की डिलेवरी हुई उसे 8 जुलाई को पाॅजिटिव आने पर भर्ती कराया गया था।
इसके बाद महिला के परिजनों के आठ लोगों के सैंपल लिए थे। उसी में से महिला के पिता और बहन पाॅजिटिव आए हैं। दूसरी ओर देवली के ही शिक्षक 7 जुलाई को पाॅजिटिव आए थे। तब उनके परिवार के नौ लोगों के सैंपल लिए थे, जिसमें से साेमवार काे उनकी 21 वर्षीय बेटी संक्रमित पाई है।
9 लाेगाें काे अस्पताल से दी छुट्टी
अमलतास अस्पताल में काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें का उपचार जारी है, जिसमें से साेमवार काे 9 मरीज के स्वस्थ्य हाेने पर उनकी छुट्टी कर दी है। सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा ने बताया, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है। 9 पाॅजिटिव मरीज के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी देकर अपने-अपने घर पहुंचा दिया है। अस्पताल के कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ. अश्विन सोनगरा व टीम के द्वारा सतत निगरानी रख इलाज किया गया। मरीजाें को अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई। अब तक जिले में 218 पाॅजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हाे चुके हैं और 10 पाॅजिटिव की उपचार के दाैरान मृत्यु हो चुकी है। जिले में 41 एक्टिव मरीज हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/report-will-be-positive-for-three-people-in-deoli-127510598.html
No comments:
Post a Comment