सरकारी स्कूल के शिक्षकों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। पूछने पर एम्प्लाई कोड, आवंटन नहीं होने की बात सामने आ रही है। खामियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। इनको वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी उठाना पड़ रही है। अगर हफ्तेभर में भुगतान नहीं हुआ तो शिक्षक चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।
शीघ्र वेतन देने की मांग को लेकर मंगलवार को मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि शासकीय कमला नेहरू कन्या उमावि के शिक्षकों को मई
व जून का वेतन आधी जुलाई बीतने के बाद भी नहीं मिला है। संगठन जिलाध्यक्ष मोहनसिंह सोलंकी सहित शिक्षक राजेश पाटीदार, अनिलसिंह ठाकुर, अरुणा जैन, उमेश पंड्या, राधेश्याम भाटी, चंदरसिंह चौहान, बीएम मकवाना, कारूलाल राव, सलीम खां, संगीता निनौर, प्रेमसिंह सोलंकी, पल्लवी सोलंकी, विक्रमसिंह राठौर, सौरभ गुप्ता ने शीघ्र वेतन दिलाने की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/jaora/news/teachers-have-not-received-salary-for-two-months-will-make-a-phased-movement-127514456.html
No comments:
Post a Comment