Tuesday, July 14, 2020

चालक से चलती गाड़ी में माेबाइल छीना, लाॅक काेड ब्रेक कराने पहुंचे तो पकड़ाए

मानपुर पुलिस ने फाेरलेन पर वाहन चालकाें से चलती बाइक पर माेबाइल व पर्स की लूट करने वाले दाे बदमाशाें काे पकड़ा है। यह बदमाश हाई-वे पर ही चलते वाहन से ही लूट की वारदात काे अंजाम देते थे और फरार हाे जाते थे। पकड़े गए दाेनाें बदमाश अापस में जीजा व साले हैं।
एसडीओपी विनाेद शर्मा व मानपुर थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह राठाैर ने बताया कि 4 जुलाई काे राऊ-खलघाट फाेरलेन पर भिचाैली गांव के समीप वाहन से जा रहे रागिनी पिता दिनेश बामनिया निवासी इंदाैर से दाे बदमाशाें ने चलते वाहन से माेबाइल व पर्स लूटने की वारदात काे अंजाम दिया। इसमें बदमाशाें ने माेबाइल ताे लूट लिया लेकिन पर्स नहीं लूट सके। इस पूरे मामले की रिपाेर्ट महिला ने मानपुर थाने में दर्ज करवाई। इसके कुछ दिन बाद ही मुखबीर से सूचना मिली कि दाे युवा एक माेबाइल शाॅप पर माेबाइल का लाॅक काेड ब्रेक करवाने के लिए पहुंचे हैं। जिसके बाद पुलिस ने माेबाइल दुकान पर दबिश दी व माैके से राहुल पिता रामचंद्र साेलंकी निवासी देपालपुर व सचिन पिता जयराम सुनेर निवासी मानपुर काे पकड़ा। इनसे जब माेबाइल के बारे में पूछताछ की ताे इन्होंने भिचाैली गांव से महिला से लूटना कबूला। जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया। अब पुलिस इंदाैर जिले में इस तरह चालकाें के साथ
माेबाइल व पर्स लूटने की घटना की और भी वारदाताें के बारे में पूछताछ कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/mabile-was-caught-in-the-moving-vehicle-by-the-driver-caught-when-he-got-to-lock-the-lock-127514454.html

No comments:

Post a Comment