Friday, July 24, 2020

पुलिस के साथ मारपीट करने वाले की अग्रिम जमानत निरस्त

17 मार्च की रात ग्राम नवापाड़ा में पिकअप पलटने से उसमें बैठे सुरेश पिता मोहन भूरिया निवासी हवारूंडा की मौत हो गई थी। गुस्साए परिजन व लोगों ने सारंगी चौकी के सामने रोड जाम कर हंगामा व पुलिस के साथ मारपीट की थी। संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया था। मीडिया सेल प्रभारी सुरेश जामोद ने बताया मामले में पुलिस ने कई लोगों को आरोपी बनाया था। इसमें शामिल फरार आरोपी पप्पू पिता नानजी सिघांड निवासी महुड़ीपाड़ा ने न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी। जिसे अपर सत्र न्यायाधीश जेसी राठौर ने निरस्त कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/the-anticipatory-bail-of-the-person-who-beat-the-police-was-canceled-127549817.html

No comments:

Post a Comment