बगैर मास्क पहने किसी को भी कचरा गाड़ी में कचरा न डालने दें। ये निर्देश शुक्रवार को निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने वार्ड 11, 13 व 14 में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान दिए। संकरी गलतियों से कचरा कलेक्शन नहीं होने की समस्या सामने आने पर उन्होंने वार्ड के नोडल अधिकारियों से कहा जिन गलियों में कचरा कलेक्शन वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं ऐसी जगह कर्मचारी बढाएं। कर्मचारियों को घर घर पहुंचाकर सिटी बजाकर कचरा कलेक्शन करवाया जाए। कोई भी खुले में कचरा डालते पाए जाते हैं तो उनके विरूद्ध चालानी कार्रवाई करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/do-not-let-anyone-wearing-masks-put-garbage-in-the-car-commissioner-127549816.html
No comments:
Post a Comment