Sunday, July 26, 2020

बांछड़ा डेरों से पकड़ी कच्ची शराब

आबकारी विभाग ने रविवार को कच्ची शराब बनाकर बेचने वाले लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी सी.पी. सांवले ने बताया कि ग्राम पिपल्याजत्ती में दबिश देकर मनीष पिता फूलचंद बांछड़ा के खेत की तलाशी ली। उक्त खेत पर कच्ची शराब बनाने की तीन भट्टियां चलती पाई गईं व 8 प्लास्टिक की कैन में 120 लीटर कच्ची शराब भरी मिली।
आरोपी मनीष बांछड़ा के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी ओर पिपल्याजत्ती व नावली डेरे में 4 व्यक्तियों से 24 लीटर कच्ची शराब जब्त कर 4 प्रकरण बनाए। दो अन्य प्रकरणों में 1000 किग्रा महुआ लाहन जब्त कर मौके पर नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान एडीओ पीसी केरवार, संजय राठौर, नरेंद्र डामोर, कैलाश शर्मा, रणसिंह डामर सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Raw liquor caught from Banchada camp


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/raw-liquor-caught-from-banchada-camp-127556411.html

No comments:

Post a Comment