पेटलावद के नवागत एसडीएम एलएन गर्ग मंगलवार शाम 6 बजे बामनिया पहुंचे। उन्होंने यहां कंटेनमेंट एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों ने एसडीएम से कंटेनमेंट एरिया छोटा करने की मांग की ताकि मुख्य मार्ग खुल सके। तहसीलदार जितेंद्र अलावा भी साथ थे।
एसडीएम ने पहले तो स्थिति का जायजा लिया। जैसे ही लोगों को उनके आने की खबर लगी वे मिलने पहुुंच गए। लोगों ने कहा कंटेनमेंट एरिया काफी बड़ा बनाया गया है। उन्होंने हवाला दिया कि जो महिला संक्रमित थी उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। महिला के घर से जैन मंदिर तक 100 मीटर का एरिया कंटेनमेंट है। बफरजोन के नाम पर बामनिया-पेटलावद मुख्य मार्ग को भी बंद कर दिया गया है। इसके चलते रोड ब्लॉक है। लोगों ने रोड खोलने की मांग की है। इस पर एसडीएम ने कहा कंटेनमेंट होने के बाद स्थिति मेरे हाथ में नहीें है। यह काम कलेक्टर साहब के आदेश से हुआ है। कलेक्टर को आप इस स्थिति से अवगत करा सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/sdm-reached-to-see-the-containment-area-people-said-shorten-the-area-so-that-the-route-can-open-127514435.html
No comments:
Post a Comment