Tuesday, July 14, 2020

पौधारोपण करना मनुष्य जीवन का यादगार कार्य : तहसलीदार चौहान

मंगलवार को सेंट आर्नोल्ड स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार शक्तिसिंह चौहान थे। उन्होंने पौधारोपण को मनुष्य जीवन का एक यादगार कार्य बताते कहा हर व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख करना चाहिए।
सीएमओ विकास डावर ने वृक्ष लगाने के साथ इसकी देख रेख करने को कहा। रोटरी क्लब के भरत मिस्त्री ने कहा स्कूल में पौधों की सही देख रेख होती है। विगत वर्षों में लगाए गए पौधे वृक्ष का रूप ले चुके हैं। संचालन प्राचार्य फादर ऐंड्रूस लौबू द्वारा किया गया। आभार पीटीए अध्यक्ष जेम्स पॉल ने माना। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अजय चौहान, रोटरी सचिव राजेश भंडारी, मंगीलाल नायक, स्कूल मैनेजर फादर रॉयप्पन, जितेंद्र केथवास सहित शिक्षक मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/planting-a-memorable-work-of-human-life-planting-chauhan-127514434.html

No comments:

Post a Comment