Wednesday, July 1, 2020

हाट-बाजार के स्थान पर भरा पानी, हाईवे पर पहुंची दुकानें, दिन भर रेंगता रहा ट्रैफिक

बुधवार को पुराने भोपाल-इंदौर हाईवे पर दोनों तरफ दुकानें लगाने से दिनभर यातायात की अव्यवस्था बनी रही। हाट परिसर में बारिश होने के कारण पानी भरा हुआ है। इस कारण सुबह से ही यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। वहीं चोक पड़े ड्रेनेज के कारण यहां पर बारिश भर इसी तरह की परेशानी होगी। जबकि पिछले दिनों ही एसडीएम ने नगर के जलभराव वाले स्थानों के साथ उक्त स्थान का भी निरीक्षण किया था। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
बुधवार को हाट बाजार की दुकानें पुराने भोपाल-इंदौर मार्ग पर पहुंच गईं। यहां पर बारिश का पानी भरा होने की स्थिति में दुकानदारों ने पुराने हाईवे के दोनों तरफ अपनी दुकानें लगा रखी थीं। इसकी बाकी कसर चार पहिया वाहनों ने पूरी कर दी। जिससे दिन भर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। जबकि यह समस्या हर साल बारिश के दिनों में होती है। उसके बाद भी यहां के ड्रेनेज सिस्टम को नगर पालिका ने नहीं सुधारा है। इसकी निकासी के लिए बनाए गए नाले पूरी तरह से चोक होने के कारण पानी नहीं निकल पा रहा है। जबकि सुबह के समय मवेशी बाजार सड़क पर लगने से काफी देर तक परेशानी होती रही। सुबह मौसम खुला होने से ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग खरीदी के लिए बड़ी संख्या में आए थे। हाट बाजार वाले स्थान पर पानी भराने व कीचड़ से लोग भी परेशान होते रहे।
नपा वसूलती है शुल्क: हाट बाजार में मवेशी बाजार तथा फुटकर दुकानदारों से नगर पालिका हर सप्ताह शुल्क भी वसूलती है। इसके बाद भी यहां पर कोई व्यवस्था नहीं की जाती है। जबकि बारिश में यहां पर पानी की निकासी नहीं होने से पानी जमा होता है। उसके बाद भी इस बार यहां पर नपा द्वारा पानी की निकासी नहीं की गई है।
स्थायी दुकानदारों को परेशानी: किराना दुकान वाले धनपाल सिंह, हुनैद, राजेश कुशवाह ने बताया कि साप्ताहिक हाट होने पर ग्राहकी होती है, लेकिन इस बार हाट वाले स्थान पर पानी भरा होने से दुकानदारों ने हमारी दुकानों के सामने दुकान लगा लीं। इस कारण धंधा ठप रहा। होटल व्यवसायी मुकेश कुशवाह ने बताया कि इस बाजार पर हमारी दुकान के आगे तंबू लगाकर दूसरे धंधा कर रहे हैं। इससे हमें नुकसान हो रहा है।

आवागमन बाधित होने से वाहन चालक हुए परेशान
बाजार में पक्के कांक्रीट रोड पर हाथ ठेलों को खड़ा कर सामान आदि बेचने से वाहनों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी। साथ ही उत्कृष्ट हायर सेकंडरी से लेकर नया बस स्टैंड तक दुकानें लगने से आवागमन बाधित हुआ तथा स्थायी दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ी।

ओटले बनाए, फिर भी हाट बाजार नहीं हुआ स्थानांतरित
नगर पालिका ने हाट बाजार के लिए वहीं पर व्यवस्था की है। साथ ही वहां पर दुकानदारों के लिए ओटले भी बना दिए हैं। इसके बाद भी बाजार स्थानांतरित नहीं हो रहा है।
समस्या को हल किया जाएगा
हाट बाजार वाले स्थान पर पानी की निकासी करके कीचड़ की समस्या को हल किया जाएगा।
-एनके परसानिया, सीएमओ, नपा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Water filled at the market of the hot market, shops reached on the highway, traffic kept crawling throughout the day


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/sehore/news/water-filled-at-the-market-of-the-hot-market-shops-reached-on-the-highway-traffic-kept-crawling-throughout-the-day-127469142.html

No comments:

Post a Comment