Wednesday, July 1, 2020

1 ही दिन में सर्दी-खांसी व सांस में तकलीफ के 146 और बुखार के 37 मरीज सामने आए

जिले में जुलाई में काेरोना राेगियों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि किल कोरोना अभियान के पहले दिन के सर्वे में सर्दी-खांसी व सांस लेने में तकलीफ के 146 और बुखार के 37 रोगी मिले हैं। बुधवार को 36547 घराें में किए सर्वे में एक मलेरिया पॉजिटिव भी सामने आया है।
ये अभियान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसका उद्देश्य जिले में कोरोना को फैलने से रोकना, उसकी चेन को ब्रेक करना तो है ही साथ ही अन्य गंभीर बीमारियों के रोगियों को भी चिह्नित कर उन्हें भी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाना है। अभियान के तहत सर्वे दल के सदस्य घर-घर जाकर प्रत्येक सदस्य के स्वास्थ्य की हिस्ट्री पता कर उसे नोट कर रहे हैं। संक्रमण की महामारी को देखते हुए खासकर बुखार के रोगियों की उनके लक्षणों के आधार पर कोरोना, डेंगू व मलेरिया की जांच करवाई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने का भी काम किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल ने बताया अभियान 15 जुलाई तक चलेगा।

अभियान में 2084 दल,मॉनीटरिंग करेगी 326 टीम
किल कोरोना अभियान के लिए जिले में कुल 2084 सर्वे दल बनाए गए हैं। जो घर-घर जाकर जानकारी लेंगे। इनकी मॉनीटरिंग व सुपर विजन के लिए अलग से 326 टीमें गठित की गई हैं। बड़नगर में 51, ताजपुर में 38, तराना में 57, खाचरौद में 66, घटि्टया में 34, महिदपुर में 69, उज्जैन नगर की 11 टीमें शामिल हैं।

शुगर, बीपी और कैंसर रोगियों की भी जानकारी ले रहे
सर्वे दलों में आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ता व एएनएम आदि शामिल हैं। इनके द्वारा प्रत्येक घर जाकर परिवार के किसी भी सदस्य में सात दिनों में बुखार, यात्रा का विवरण, कोरोना पॉजिटिव से संपर्क, बुखार के साथ सर्दी-खांसी, गले में खराश व दर्द, सांस लेने में तकलीफ तथा गंध व स्वाद का न आने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही इन रोगियों में से शुगर, ब्लड प्रेशर, कैंसर, हृदय रोग, उल्टी, कमजोरी, पसीना आकर बुखार का उतर जाना, सिर में आंखों के पीछे दर्द होने के बारे में भी पूछा जा रहा है। यही नहीं गर्भवती व पांच वर्ष तक के छोटों बच्चों की जानकारी भी अलग से ली जा रही है। अभियान की मॉनीटरिंग ग्राम स्तर पर आई सीडीएस सुपर वाइजर, सेक्टर मेडिकल ऑफिसर और तहसीलदार द्वारा की जा रही है। सर्वे की प्रतिदिन की रिपोर्ट से शासन को भी अवगत करवाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In a single day, 146 patients of cold-cough and breathlessness and 37 patients of fever came.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/in-a-single-day-146-patients-of-cold-cough-and-breathlessness-and-37-patients-of-fever-came-127469143.html

No comments:

Post a Comment