स्थानीय यानी निकाय चुनाव को लेकर अभी सरगर्मी ज्यादा नहीं है। इसके बावजूद इनमें शामिल हाेने के इच्छुक प्रत्याशियों ने तैयारियां शुरु हो गई हैं। खास बात ये है कि इन चुनावों को लेकर ग्रामीण तबके में ज्यादा जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण फोटो युक्त मतदाता सूची के प्रकाशन के पूर्व की दावा-आपत्ति की प्रक्रिया का है। जानकारी के अनुसार बुधवार तक जहां जिले के सभी 11 नगरीय निकायों से महज 4228 आवेदन आए, वहीं ग्रामीण हलकों से इसी अवधि में 12915 आवेदन आ चुके हैं। स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के अनुसार ये संख्या कुछ और बढ़ सकती है क्योंकि दावा-आपत्ति की आखिरी तारीख 25 जुलाई दोपहर 3 बजे तक है।
शनिवार दाेपहर तक दर्ज कराई जा सकती है दावा-आपत्ति
मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार स्थानीय निकाय के चुनावों की मतदाता सूची में संशोधन के लिए अंतिम तिथि 25 जुलाई के दोपहर 3 बजे तक का समय तय किया गया है। इस अवधि में संबंधित नागरिक अपने नजदीक के पोलिंग बूथ से लेकर वोटर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम विलोपित कराने और नाम-पता में संशोधन कराने का आवेदन सकते हैं। इसके बाद उनकी आपत्ति या दावा अमान्य घोषित किया जाएगा।
पंचायतीराज में पद ज्यादा इसलिए दावा-आपत्ति ज्यादा
ग्रामीण हलकों में चुनाव लेकर मुखरता का भाव शुरु से ही अधिक रहा है। यह कहना है पंचायतीराज की चुनाव प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी का। उनके अनुसार पंचायत चुनाव में पंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक चार पद होते हैं। इसी के मद्देनजर सभी अपने-अपने स्तर पर चुनावी तैयारियां करते हैं। यही कारण है कि ये लोग वोटर लिस्ट पर बहुत बारीकी से नजर रखते हैं। इसके उलट शहरी निकायों में मात्र पार्षद, अध्यक्ष या महापौर का चुनाव होता है। पद संख्या कम होने के कारण लोग इसमें शामिल होने में ज्यादा रुचि नहीं लेेते।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/residents-of-the-village-are-more-aware-about-the-voter-list-saturday-afternoon-is-the-last-day-of-claim-objection-127542385.html
No comments:
Post a Comment