Friday, July 17, 2020

पुलिस की गिरफ्त में आते ही डागरिया बोला, मैं बर्बाद हो गया हूं, जान दे दूंगा

दिल्ली में होटल ‘द-रूम्स’ से गिरफ्तार किए गए भू-माफिया अरुण डागरिया से पुलिस डरी हुई है। आशंका है कि वह आत्महत्या न कर ले। कारण यह है कि जब उसे इंदौर लाया जा रहा था, तब वह रास्ते भर ऐसी ही नौटंकी कर रहा था। बार-बार कहता था, मैं जान दे दूंगा। तेजाजी नगर थाने में पूरी निगरानी में पूछताछ की जा रही है। उसे सीसीटीवी कैमरों की जद में रखा है।
डागरिया को इंदौर लाने वाली टीम के सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर पता चला है कि केस दर्ज होने के बाद से ही वह सुसाइड करने वाला था। परिवार वाले और उसके मित्र दिलासा दे रहे थे कि वह दर्ज प्रकरणों से उभर सकता है। जब पुलिस ने पकड़ा तो वह आत्महत्या करने की नौटंकी करने लगा। उसकी हरकतें देख हिरासत में लेने वाली टीम ने उसके बेल्ट, घड़ी, जूते व जूते के बंध सब उतरवा लिए थे। दिल्ली से इंदौर तक लाने के दौरान जवान सिर्फ उसकी हरकतों पर नजर रखते हुए बारी-बारी से जागते रहे।
सैटेलाइट वैली में हुए फर्जीवाड़ों में पूछताछ : तेजाजी नगर टीआई आरएन भदौरिया ने बताया कि टीम डागरिया से सैटेलाइट वैली टाउनशिप में आम लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ कर रही है। डागरिया ने लग्जरी टाउनशिप काटकर कई लोगों से निवेश कराकर उनसे करोड़ों रुपए ऐंठ लिए थे, लेकिन टाउनशिप में न तो निवेशकों को प्लॉट दिए न रजिस्ट्री कराई। उलटा निवेश राशि हड़पने के साथ-साथ कॉलोनी में प्लॉट काट कर सड़क, बिजली और पानी के नाम पर डेवलपमेंट शुल्क लेकर धोखाधड़ी की है। इसी पर टीमें उससे सबूत व दस्तावेज जुटाने में लगी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dagariya said as soon as the police caught me, I am ruined, I will die


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/dagariya-said-as-soon-as-the-police-caught-me-i-am-ruined-i-will-die-127525006.html

No comments:

Post a Comment