Friday, July 17, 2020

ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत नहीं, 16 जुलाई से लगना थी

नए सत्र में 16 जुलाई से पॉलिटेक्निक के 360 विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास शुरू होना थी, जो अब तक शुरू नहीं हो पाई। क्योंकि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ओसीबीसी के तहत इन विद्यार्थियों का कोर्स बदला जा रहा है। कोरोना के कारण इस बार पाठ्यक्रम भी कम कर दिया है। ऑनलाइन क्लास के लिए जिले के तकनीकी अतिथि व्याख्याताओं का ग्वालियर में प्रशिक्षण भी हुआ था। अतिथि व्याख्याताओं का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाने की ट्रेनिंग जिस प्रकार से शिक्षकों को दी गई है वैसी ही ट्रेनिंग विद्यार्थियों को दी जाना चाहिए। ताकि वह समझ सके कि उनको पढ़ना क्या है। पॉलिटेक्निक तकनीकी व्यक्तित्व व्याख्याता संघ के संभाग संयोजक सुरेश पगारिया बताते हैं कि 16 जुलाई से थर्ड सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की कक्षा ऑनलाइन माध्यम से शुरू होनी थी, परंतु ओसीबीसी के पाठ्यक्रम के तहत कोर्स मटेरियल में बदलाव किया जा रहा है। इससे कक्षाएं अभी विलंब से शुरू होंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/online-classes-not-to-start-starting-july-16-127525007.html

No comments:

Post a Comment