अनाज मंडी में सुबह निकलने के लिए रास्ता नहीं मिलने पर हम्माल नाराज हुए तो दोपहर में शेड में नीलामी शुरू करने को लेकर व्यापारी नाराज हो गए। ग्रामीण विधायक ने फोन पर व्यापारियों को समझाया। इसके बाद शाम को ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना मंडी पहुंचे व मंडी अफसर से बात की। प्याज व्यापारियों को प्लेटफाॅर्म आवंटित किया जाएगा ताकि नीलामी कर सकें।
अनाज मंडी में शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे खेरची उपज की नीलामी शुरू हुई। सुबह 11 बजे रास्ता नहीं होने की बात पर हम्मालों ने नीलामी रोक दी। हम्मालों का कहना था कि नीलामी प्लेटफाॅर्म के आसपास वाहन खड़े हैं। इससे आने-जाने में दिक्कत आ रही है। इससे हम माल कैसे उठाएं। यदि हमें आने जाने का रास्ता नहीं मिला तो माल नहीं उठाएंगे। इसके बाद हम्मालों को समझाया। इससे दस मिनट बाद नीलामी शुरू हुई। इधर दोपहर 2.15 बजे प्याज की नीलामी शुरू हुई। शेड में खरीदी को लेकर व्यापारी आक्रोशित हो गए व नीलामी बंद कर दी। इस पर किसान भी अड़ गए और बोले नई व्यवस्था कल से शुरू की जाए क्योंकि हमारी ट्राॅलियां दूर खड़ी हैं। इस पर मंडी सचिव एमएल बारसे पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण विधायक ने व्यापारियों को फोन पर समझाया तब व्यापारी माने।
कल से व्यापारियों को प्लेटफाॅर्म उपलब्ध कराएंगे - मंडी सचिव एमएल बारसे ने बताया व्यापारी प्लेटफाॅर्म में नीलामी की बात कह रहे थे। शाम को विधायक साहब आए थे। उनसे चर्चा हो गई है। व्यापारियों को शनिवार से प्लेटफाॅर्म उपलब्ध कराया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/hammals-in-the-morning-traders-closed-the-auction-in-the-afternoon-traders-agreed-on-the-mlas-advice-127525197.html
No comments:
Post a Comment