राजेंद्र नगर कंटेनमेंट के लोगों ने शुक्रवार को कंटेनमेंट का विरोध कर दिया। लोगों का कहना था कि पहला पॉजिटिव मिले 14 दिन हो गए हैं, अब तक कंटेनमेंट नहीं खाेला गया है। अधिकारियों की समझाइश के बाद लोग माने।
राजेंद्र नगर में एक पॉजिटिव मिलने के बाद दूसरा पॉजिटिव मिला, इससे कंटेनमेंट की अवधि बढ़ गई थी। लेेकिन, लोग पहले मरीज के मान से 14 दिन पूरे होने पर कंटेनमेंट खोलने पर अड़ गए। मौके पर तहसीलदार गोपाल सोनी सहित अधिकारी पहुंचे व लोगों को समझाया। तहसीलदार सोनी ने कहा नियम के अनुसार ही काम किया जा रहा है। लास्ट कंफर्म पॉजिटिव के सैंपल लेने के 14 दिन बाद कंटेनमेंट खोला जाएगा। नियम तोड़ने पर तहसीलदार ने कार्रवाई की बात भी कही। बहस के बाद लोग माने।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/residents-adamant-on-opening-rajendra-nagar-containment-area-127525200.html
No comments:
Post a Comment