उच्च शिक्षा विभाग कॉलेजों में अगस्त के पहले सप्ताह से ई-प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करवा सकता है। इसके लिए कॉलेजों की प्रोफाइल अपडेशन और सत्यापन की प्रक्रिया की समय सारिणी जारी कर दी गई है। दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया में छूट देने की योजना भी बनाई जा रही है। ये तभी कराना होगा जब हालात सुधरेंगे और छात्रों की कक्षाएं शुरू होगीं। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजा है कि वह 6 से 20 जुलाई तक ऑनलाइन पोर्टल पर कॉलेज की प्रोफाइल अपडेट कर सकते हैं। इसमें वह प्राचार्य के नाम, स्थान, मोबाइल नंबर या बैंक संबंधी कोई नई जानकारी है उसे अपडेट कर सकते हैं। सत्र 2020-21 के लिए संबद्धता प्रमाण-पत्र व उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण-पत्र अपलोड करना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/e-entry-in-colleges-may-start-in-august-127482782.html
No comments:
Post a Comment