Sunday, July 5, 2020

सड़क से हटाया तो गलियों में सजा सब्जी बाजार बेवजह घूमते मिले 372 लोगों के काटे चालान

रविवार को टोटल लॉकडाउन का दूसरा दिन था। सुबह 10 बजे तक सिर्फ दूध, ब्रेड, अंडा और टोस्ट की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई थी लेकिन इनकी आड़ में कुछ जगह किराना और नाश्ते तक की दुकानें खुल गईं। पुलिस ने इन दुकानों को बंद कराया। सड़क पर सब्जी और फल के ठेले भी पहुंच गए। पुलिस ने जब इन्हें सड़क से भगाया तो छोटी और संकरी गलियों में सब्जी बाजार सज गया। हालांकि दोपहर 12:00 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने बेवजह तफरी कर रहे लोगों के चालान भी काटे। दिनभर में ऐसे 372 लोग पकड़े गए जो या तो बिना मास्क पहने घर से निकले थे अथवा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे थे। इसमें वाहन चालकों से लेकर दुकानदार तक शामिल हैं। एेसे लाेगाें से 39 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

रात 8 बजे के बाद चेकिंग बंद
दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर भीड़ नजर नहीं आई। शाम 5 बजे फिर से लोग सड़कों पर निकल आए। शाम को पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों को पकड़ना शुरू किया जो बिना मास्क पहने दिखाई दे रहे थे। साथ ही जो गाड़ी में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे थे। रात 8 के बाद चेकिंग बंद कर दी गई।

डेयरी संचालक की रसीद काटी
नया बाजार: एक डेयरी संचालक दूध के साथ साथ दुकान के पिछले हिस्से से नाश्ता बेचने लगा। पुलिस पहुंची तो शटर डाल कर भागने लगा। इसकी ग्यारह सौ रुपए की रसीद पुलिस ने काटी। इससे थोड़े आगे पुलिस टीम को एक राशन की दुकान खुली हुई मिली, जिस पर आधा दर्जन लोग थे। इनका चालान काटा गया।

ठेले वालों पर जुर्माना
फालका बाजार: सुबह 11:00 बजे लाइन से सब्जी के ठेले लग गए। पुलिस ने इन ठेले वालों को यहां से भगाया तो छोटी-छोटी गलियों में जाकर ठेले लगा लिए। यहां पुलिस पहुंची और इन पर जुर्माना लगाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When removed from the road, the vegetable market was punished in the streets and unnecessarily, 372 people got challan


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/when-removed-from-the-road-the-vegetable-market-was-punished-in-the-streets-and-unnecessarily-372-people-got-challan-127482785.html

No comments:

Post a Comment