पूरे प्रदेश को कोरोना मुक्त करने के लए किल कोरोना अभियान शुरू किया गया है। इसमें स्वास्थ्यकर्मी, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर सर्वे कर रहीं हैं। सर्वे में सभी लोग अपने स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी इन्हें उपलब्ध कराएं। ताकि जिले को पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त किया जा सके।
कमल चौक पर किल कोरोना अभियान का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने यह बात कही। उन्होंने कहा जिले से कोरोना संक्रमण मिटाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें सतर्क रहना है और अपने स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी देना है। इसलिए सर्वे कर रहे स्वास्थ्यकर्मी, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आमजन पूरा सहयोग करें। ताकि हम इन कोरोना योद्धाओं के साथ मिलकर कोरोना को पूरी तरह खत्म कर सकें। राज्य सरकार के अभियान में कई प्रकार की जांच होगी। इससे हम स्वस्थ बुरहानपुर बनाएंगे। इसलिए टीम को सही जानकारी दें। इस अवसर पर आमजन को कोरोना से लड़ने की शपथ भी दिलाई गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/public-support-for-survey-workers-127472943.html
No comments:
Post a Comment