Saturday, July 18, 2020

महिला आरक्षकों ने गुम हुए 4 साल के बेटे को दो घंटे में खोजकर मां को सौंपा

दो महिला आरक्षकों की सक्रियता से एक मां को उसका गुम हुआ बेटा मिल गया। बेटे के गुम हो जाने से रो-रोकर बेहाल मां की आंखें बेटे को सामने पाकर खुशी से भर गई।
जेमता पति खूमसिंह बामनिया निवासी ग्राम छोटा मातासुला का 4 वर्षीय पुत्र अर्जुन गुम हो गया था। सभी दूर तलाश करने पर भी नहीं मिला। थाना राणापुर की आरक्षक उषा अलावा व तारा को खबर लगी तो उन्होंने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान कस्बा के प्रितेश प्रजापत, जयंती प्रजापत की मदद से दो घंटे में ही अर्जुन को खोजकर मां को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने थाना राणापुर के सक्रिय स्टाफ को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस ने प्रितेश प्रजापत व जयंती प्रजापत को संवेदनशीलता के लिए आभार जताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/female-guards-find-missing-4-year-old-son-in-two-hours-and-hand-over-to-mother-127528727.html

No comments:

Post a Comment