Tuesday, June 2, 2020

तेज हवा से लाइन ट्रिप हुई, चार घंटे बंद रही बिजली

मंगलवार सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश से बिजली कई बार गुल हाे गई। जिससे करीब चार घंटे बिजली बंद रही। सुबह करीब 5 बजे गुल हुई बिजली करीब 9.30 बजे लाैटी। सुबह के समय बिजली बंद हाेने से लाेगाें काे काफी परेशानियां हुई। सुबह जलप्रदाय का समय हाेने से कई लाेग माेटर से पानी भरते हैं, टंकियाें में भी पानी चढ़ाते हैं, लेकिन बिजली बंद हाेने से पानी का काम प्रभावित हुअा।सुबह के शुरुआती कामाें में देरी हाेने से घर के बाकी काम भी प्रभावित हुए।
हर साल 20 जून के बाद से मानसून की शुरुअात हाेती है, लेकिन इस साल माैसम विभाग ने 15 जून से मानसून की शुरुअात हाेना बताया है। इसका आगाज साेमवार काे बदले माैसम से हाे गया। इसे देखते हुए बिजली विभाग काे मई से मेंटेनेंस शुरू करना था, लेकिन बिजली विभाग ने इस ओर काेई ध्यान नहीं दिया। मंगलवार सुबह बारिश हाेने के बाद मैंटेनेंस के लिए बिजली कंपनी मेंटेनेंस के लिए सजग हुई। अधिकारियाें का कहना कि आगामी कुछ दिनाें में से मेंटेनेंस कार्य शुरू करेंगे। मगर इसका औचित्य क्या, क्याेंकि साेमवार शाम से माैसम बदल गया है। मंगलवार काे भी दिनभर बारिश जैसा माैसम रहा। कभी भी पानी आ सकता है। ऐसी स्थिति में बिजली कंपनी कैसे मेंटेनेंस करेगी।
फाल्ट कहां हुअा ये पता नहीं चला, पाेल पेट्राेलिंग में निकली डाेर और लकड़ियां : बिजली कंपनी के जेई गाेकुल चाैहान ने बताया शहर में करीब 24 फीडर हैं। जिसमें से काैन से फीडर पर फाल्ट हुआ है यह पता नहीं चल सका है। बिजली बंद हाेेते ही ग्राउंड की टीमें सक्रिय हाे गई थी। फीडर सर्चिंग में सामने आया कि बिजली ताराें से पतंग की डाेर निकली ताे कहीं से लकड़ियां। बारिश के दाैरान तेज हवा चली। जिससे अापस में ये वस्तुएं टकराने से बिजली गुल हुई।
अागामी कुछ दिनाें से शुरू करेंगे मेंटेनेंस : जेई चाैहान ने बताया अागामी दिनाें से मेंटेनेंस शुरू किया जाएगा, जाे करीब एक हफ्ते तक चलेगा। जल्द इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा। मेंटेनेंस में बिजली कंपनी की करीब 15 से 20 लाेगाें की टीम लगेगी। मेंटेनेंस में ट्री कटिंग, जंपर सुधार कार्य, इंसुलेटर रिपेयरिंग, लाइनाें का रखरखाव आदि किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/line-trip-due-to-strong-wind-power-remained-closed-for-four-hours-127369404.html

No comments:

Post a Comment