Tuesday, June 2, 2020

दादा हुए थे पाॅजिटिव, अब बहू और पाेती काे भी हुआ संक्रमण, धार शिफ्ट किया

साेमवार की देर रात काे आई रिपाेर्ट में कुक्षी की मां-बेटी काे संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि दाेनाें कुक्षी के क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती थी। उन्हें मंगलवार काे धार के आइसाेलेशन सेंटर में शिफ्ट किया गया है। इसी के साथ धार में संक्रमिताें की संख्या 125 हाे गई है। इसके साथ ही 35
लाेगाें की रिपाेर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार काे क्वारेंटाइन सेंटर से 24 लाेगाें काे डिस्चार्ज किया गया है। 25 लाेग अब भी भर्ती हैं। गाैरतलब है कि धार में अब तक 108 लाेग ठीक हाेकर घर जा चुके हैं।
जिला स्वास्थ्य और महामारी नियंत्रण अधिकारी डाॅ. संजय भंडारी के अनुसार कुक्षी के सब्जी व्यापारी काे पहले संक्रमित पाया गया था। उसका महाराष्ट्र से सब्जी के व्यापार के सिलसिले में अाना-जाना हाेता था। पाॅजिटिव आने के बाद उसके परिवार के पांच लाेगाें के सैंपल लिए थे, इनमें से उसकी बहू और पाेती काे संक्रमित पाया गया है। जबकि तीन अन्य लाेग निगेटिव आए हैं।
डिप्टी डायरेक्टर ने लैब का काम देखा, क्वारेंटाइन सेंटर भी देखे
भाेपाल से डिप्टी डायरेक्टर रूबी खान मंगलवार काे धार पहुंची। यहां उन्हाेंने जिला अस्पताल में बन रही काेविड टेस्ट की लैब का निरीक्षण किया। इसके अलावा शहर के सभी क्वारेंटाइन सेंटर और आइसाेलेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्हाेंने धार के स्वास्थ्य विभाग के काम काे लेकर संताेष जाहिर किया। साथ ही यहां के रिकवरी रेट काे लेकर अधिकारियाें से पूछा कि यहां मरीज जल्दी ठीक हाे रहे हैं, उन्हाेंने काम करने के तरीके भी देखें।

काेराेना से संंबंधित डाटा संग्रहित किया जाएगा। इससे तत्काल पता लग सकेगा कि कहां किस प्रकार से काम चल रहा है। साथ ही फीवर क्लीनिक और सर्विलेंस का कार्य भी किया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार काे जिला मुख्यालय पर डीपीएम, डीसीएम, बीएमओ सहित अन्य लाेगाें काे ट्रेनिंग दी गई। इसमें फीवर क्लीनिंग मैंनेजमेंट, बायाे मेडिकल वेस्ट का निस्तारण, प्रचार सामग्री वितरण किस प्रकार से करें इसकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण लेकर मास्टर ट्रेनर अपने ब्लाॅक में अन्य लाेगाें काे प्रशिक्षित करेंगे। सामान्य और काेराेना से संबंधित दाे प्रकार के बुखार की जानकारी दी। इस माैके पर सीएमएचओ डाॅ. आरसी पनिका की उपस्थिति में डाॅ. संजय भंडारी ने प्रशिक्षण दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/dada-was-positive-now-daughter-in-law-and-husband-have-also-got-transition-shifted-edge-127369411.html

No comments:

Post a Comment