Sunday, June 21, 2020

डिप्टी लेबर कमिश्नर की संपत्ति की जांच में जुटी लोकायुक्त पुलिस

मीडिएटर विपुल शर्मा के माध्यम से श्रमोदय विद्यालय की मेस के संचालक से एक लाख रुपए की रिश्वत लेने वाले मप्र भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के डिप्टी लेबर कमिश्नर एसएस दीक्षित की भोपाल और उप्र में भी संपत्ति का पता चला है। लोकायुक्त पुलिस उनकी संपत्ति के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही दीक्षित को भी नोटिस जारी किया है।

बेटमा, इंदौर स्थित श्रमोदय विद्यालय की मेस का संचालन मुंबई निवासी गौरव शर्मा करते हैं। उनका 15 लाख रुपए का बिल बकाया था। बिल भुगतान के लिए डिप्टी लेबर कमिश्नर दीक्षित ने भोपाल में मेस का संचालन करने वाले विपुल शर्मा के माध्यम से गौरव से डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी। तीन दिन पहले लोकायुक्त पुलिस ने विपुल को गौरव से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही दीक्षित गायब हो गए थे। उनके द्वारा की गई आर्थिक अनियमितताओं की जांच ईओडब्ल्यू में चल रही है। एसपी लोकायुक्त मनु व्यास का कहना है कि डिप्टी लेबर कमिश्नर की भोपाल और उप्र में संपत्ति होने की बात सामने आई है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/lokayukta-police-engaged-in-the-investigation-of-the-wealth-of-the-deputy-labor-commissioner-127434726.html

No comments:

Post a Comment