शाजापुर अस्पताल की ट्रू नॉट मशीन में सैंपलों की जांच करते समय शाजापुर के दो लोगों की रिपोर्ट संदिग्ध सामनेे आई है। स्थानीय जांच रिपोर्ट के आधार पर फिलहाल संबंधितों को पाॅजिटिव मानते हुए दोनों ही मरीजों के घर को सील कर दिया गया। इधर, सैंपलों की जांच रिपोर्ट की पुष्टि कराने के लिए विभाग ने सैंपलों को भोपाल भेजा है। संभवत: सोमवार को ही भोपाल से इनकी रिपोर्ट आएगी।
ज्ञात रहे कोरोना संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर प्रथम संपर्क में आए लोगों सहित अन्य संदिग्धों की जांच अब शाजापुर अस्पताल की लैब में ही होना शुरू हो गई है। हालांकि अभी जांच करने की स्पीड कम होने के कारण सिर्फ 14 से 16 सैंपलों की ही जांच हो पा रही है। इसी दौरान मीरकलां व मिंकी मोहल्ला निवासी एक महिला व एक पुरुष की रिपोर्ट शाजापुर लैब में पॉजिटिव आई। हालांकि शाजापुर लैब में अब तक पॉजिटिव रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की गई। इस कारण उक्त दोनों ही लोगाेंके सैंपल यहां से फिर से जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं। भोपाल लैब से पुष्टि होने के बाद ही संबंधितों की रिपोर्ट घोषित की जाएगी। इधर, शाजापुर में आई रिपोर्ट के आधार पर ही उक्त महिला पुरुष सहित उनके परिजन के संपर्क में कोई अन्य न आए। इसलिए पुलिस व प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य अमले ने दोनों ही लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाकर उनकी जांच भी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं मोहल्ले में स्क्रीनिंग कराकर जांच भी शुरू करा दी है।
आज आ सकती है रिपोर्ट
शहर के दोनों मरीजों को फिलहाल संदिग्ध माना जा रहा जा रहा है। शनिवार को ही दोनों के सैंपल भोपाल भेज दिए गए थे। हालांकि शनिवार व रविवार को अवकाश होने के कारण भोपाल से जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी। संभवत: सोमवार को उक्त दोनों मरीजों की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
आंकड़ा 49 पर पहुंचा
शाजापुर के ग्राम मंगलाज में एक और संक्रमित सामने आया है। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों को आंकड़ा बढ़कर 49 हो गया। उक्त युवक राजगढ़ जिले के एक गांव में तीन दिन पहले शादी समारोह में शामिल होकर गांव लौटा था। इसकी राजगढ़ जिले के सारंगपुर में ही जांच हुई और वहीं से सैंपल भेजे गए थे।
रिपाेर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
जिन दो लोगांे की संदिग्ध रिपोर्ट आई है। उन्हें ऐहतियात के तौर पर क्वारेंटाइन कर दिया गया है। वैसे भोपाल से रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- डॉ. शुभम गुप्ता, प्रभारी सिविल सर्जन जिला अस्पताल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/suspicious-two-reports-sent-to-bhopal-for-confirmation-team-reached-home-quarantined-family-127434734.html
No comments:
Post a Comment