प्रदेश के दाल व्यापारियों ने मध्य प्रदेश सरकार से मंडी परिसर के बाहर मंडी टैक्स नहीं वसूले जाने की मांग रखी है। इसको लेकर शनिवार को दाल व्यापारियों की तरफ से पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने मुख्यमंत्री से चर्चा की। इस पर सीएम ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जल्दी ही इसका कोई सकारात्मक हल निकाला जाएगा।
ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि भोपाल में हुई मुख्यमंत्री के साथ बैठक में मांग रखी कि मध्य प्रदेश में मार्केट यार्ड, मंडी परिसर, मंडी की बाउंड्री के बाहर मंडी टैक्स समाप्त किया जाए। इससे किसान अपनी उपज को कहीं भी विक्रय कर सकें। किसी भी शहर में राज्य के बाहर मंडी यार्ड के बाहर विक्रय कर सकें। भारत सरकार ने 5 जून 2020 को नया अध्यादेश में नए नियम प्रकाशित किए हैं। नए नियम को प्रदेश में भी लागू किया जाए।
सीएम बोले- अध्यादेश को जल्द लागू करेंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन दिया जल्दी ही अध्यादेश को प्रदेश में लागू करेंगे। मंडी परिसर के बाहर व्यापार करने पर किसान और व्यापारी को छूट मिलेगी। कृषि उपज मंडी यार्ड के बाहर किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/dal-traders-said-government-should-not-take-tax-outside-the-market-127408097.html
No comments:
Post a Comment