Saturday, June 13, 2020

भूसा से ओवरलोड ट्रॉली पलटी आठ घंटे बाधित रहा यातायात

शनिवार को सुबह 6 बजे के लगभग गाँधीग्राम के आगे रामपुर, धमधा के पास सिहोरा से जबलपुर की ओर जा रही भूसा की ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 बीच सड़क में पलट गई। भूसा ट्राली पलटने से सिहोरा से जबलपुर की ओर जाने वाले वाहनों के लिये व्यवधान उत्पन्न हो गया। एक ओर की फोरलेन सड़क से वनवे वाहनों का जाना होता रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओवरलोड भूसा से भरी टै्रक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, पाखरी फटने से सड़क पर भूसा बिखर गया, जिससे सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक इस स्थान से आवागमन में परेशानी होती रही।
नियमों कोदिखा रहे ठेंगा - व्यवसायिक वाहनों के चालकों ने तो नियम कायदों को तोडऩे की परंपरा सी बना ली है लेकिन कृषि कार्य करने वाले वाहन भी इसमें पीछे नहीं हैं। भूसे के एजेंटों द्वारा बकायदा किसानों के खेतों पर पहुंचकर भूसे मशीनों से भूसा बनाकर किसानों को मोटी रकम देकर ट्रैक्टर ट्रालियों में ओवरलोड परिवहन किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Overload trolley overturned traffic disrupted for eight hours


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/overload-trolley-overturned-traffic-disrupted-for-eight-hours-127408091.html

No comments:

Post a Comment