Thursday, June 4, 2020

आज से प्याज की नीलामी ट्रैक्टर ट्राॅलियों में होगी

बारिश को देखते हुए सैलाना बस स्टैंड स्थित प्याज एवं लहसुन मंडी में प्याज की नीलामी शुक्रवार से ट्रैक्ट्रर ट्राॅलियों में ही होगी। नीलामी के लिए व्यापारी ट्रालियों के पास पहुचेंगे और बोली लगाएंगे। अभी तक किसान प्याज बोरियों में भरकर ला रहे थे। इस आधार पर व्यापारी नीलामी कर रहे थे। लेकिन अब नीलामी ट्राॅलियों ही होगी। मंडी सचिव एमएल बारसे ने बताया सभी किसानों को इसकी जानकारी दे दी है। किसानों से गुजारिश है कि वे प्याज बोरियों में भर ना लाए और ट्रैक्टर ट्राॅलियों में लाए। वहीं तिरपाल भी साथ लेकर आएं।

766 रुपए प्रति क्विंटल बिका प्याज - प्याज एवं लहसुन मंडी में गुरुवार को प्याज 230 से 766 रुपए प्रति क्विंटल बिका। पिछले एक सप्ताह से प्याज के भाव 250 से 800 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बने हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/from-today-onion-auction-will-be-held-in-tractor-trolleys-127376481.html

No comments:

Post a Comment