तूफान निसर्ग ने शहर में माैसम का मिजाज ही बदल डाला। गुरुवार काे शहर में सुबह से शाम तक हुई बारिश के कारण तापमान 10.2 डिग्री लुढ़क गया। दिन का तापमान 22.6 डिग्री और रात का 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। यानी दिन और रात के तापमान में सिर्फ 1.2 डिग्री का अंतर ही रहा।
गुरुवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह से घने बादल छाए रहे। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। बारिश और तेज हवा के कारण कई इलाकों में बिजली गुल रही। बुधवार रात से गुरुवार रात तक 700 शिकायतें बिजली कंपनी के कॉल सेंटर 0755-2551222 पर पहुंची। काेलार इलाके में नयापुरा, अमरनाथ काॅलाेनी, सर्वधर्म डी सेक्टर, सुमित्रा परिसर सहित कुछ काॅलाेनियाें में बिजली गुल रही। हाेशंगाबाद राेड समेत पुराने शहर के गांधीनगर अाैर शाहजहांनाबाद में भी बिजली सप्लाई बंद रही।
ताप्ती अपार्टमेंट... संपटैंक गिरा
रहवासियोंं को पानी की किल्लत

रोशनपुरा स्थित ताप्ती अपार्टमेंट्स रेसीडेंट वेलफेयर सोसायटी के सचिव मुरली मनवानी ने बताया कि बारिश से संपटैंक की छत भी ढह गई। नतीजा अपार्टमेंट के सभी 32 फ्लैट में पानी सप्लाई नहीं हुआ।
पेड़ गिरे ... 6 स्थानों पर

आवागमन हुआ प्रभावित
शहर के करीब 6 जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली है। शिवाजी नगर में दो, लिंक रोड नंबर एक, अशाेका गार्डन और पीएंडटी चौराहा, गीतांजलि काम्प्लेक्स में एक-एक पेड़ गिरा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/more-than-700-complaints-of-power-failure-in-24-hours-day-and-night-temperature-difference-of-only-120-127376000.html
No comments:
Post a Comment