Sunday, June 21, 2020

नूडल्स में कम नमक की बात कही तो दुकानदार ने सिर में मारी रॉड

सर्वधर्म ए-सेक्टर में नूडल्स में नमक कम होने की शिकायत करने पर दुकानदार ने एक युवक के सिर पर रॉड मार दी। कोलार पुलिस ने दुकानदार व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सर्वधर्म ए-सेक्टर निवासी संदीप शाक्य (18) के साथ ये वारदात शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। टीआई सुधीर अरजरिया के मुताबिक शनिवार को बाजार बंद होने के कारण सर्वधर्म ए-सेक्टर निवासी बलराम घर से ही नूडल्स-मंचूरियन की सप्लाई दे रहा था। संदीप ने भी एक प्लेट नूडल्स लिए। नूडल्स चखते ही कहने लगा कि नमक कम है व स्वाद भी अच्छा नहीं है। इस पर बलराम का भाई अखिलेश उर्फ पिंटू गाली देने लगा। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच बलराम ने संदीप के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत खतरे से बाहर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/the-shopkeeper-killed-the-rod-in-the-head-when-he-spoke-of-less-salt-in-the-noodles-127434745.html

No comments:

Post a Comment