Sunday, June 21, 2020

बाहर से ताला लगाकर फ्लैट में रुके थे कांग्रेस नेता के हमलावर; पुलिस को देख 3 बालकनी से कूदे, 6 गिरफ्तार

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण विनोद वासनिक पर सरेबाजार तलवार से हमला करने वाले 6 बदमाशों को कोलार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेंद्र पैलेस कॉम्प्लेक्स स्थित एक फ्लैट में बाहर से ताला लगाकर अंदर रुके थे। पुलिस को देख तीन आरोपियों ने बालकनी से छलांग लगा दी, जिससे उनके हाथ-पैर में चोट आई है। इस गैंग के सरगना जीतू के खिलाफ बीते दो साल में कई अपराध दर्ज हुए थे। उसे लग रहा था कि ये अपराध विनोद के कहने पर दर्ज हो रहे हैं, इसलिए उसने ये हमला किया था। विनोद पर ये हमला 18 जून की शाम करीब पौने सात बजे उस वक्त हुआ था, जब वे अपने टेंट हाउस के ललिता नगर स्थित गोदाम के बाहर बैठे थे। एएसपी रजत सकलेचा के मुताबिक पुलिस को दरवाजे पर देखते ही फ्लैट में मौजूद जीतू उर्फ दुर्गेश यादव, आकाश यादव, गोलू वसूली उर्फ मुकुल बालकनी से कूद गए। इन्हें नीचे खड़ी पुलिस की टीम ने दबोच लिया। वहीं, ओम नगर निवासी अनिल यादव, नवीन सोनवाने व गोपाल राय को फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके साथियों पारस अग्निहोत्री, अमन यादव, आकाश उर्फ ब्रावो और सुभाष कांटे की तलाश है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया सामान जब्त कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/the-congressmans-attackers-stayed-in-the-flat-with-a-lock-from-outside-seeing-the-police-3-jumped-from-the-balcony-6-arrested-127434743.html

No comments:

Post a Comment