इंदाैर-बैतूल नेशनल हाईवे 47 पर गुरुवार शाम काे उड़ा के पास सामने से अा रहे ट्रक ने बाइक काे टक्कर मार दी। इसमें मामा और भांजी घायल हाे गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक चारूवा निवासी साेहन पिता शिवशंकर (40) भांजी यशाेदा पिता रवि (16) काे उसके घर छाेड़ने सिवनी बनापुरा जा रहे थे। इसी दाैरान रास्ते में इंदाैर- बैतूल नेशनल हाईवे पर उड़ा के पास शाम करीब 7 बजे सामने से अा रहे ट्रक ने उनकी बाइक काे टक्कर मार दी। इसमें मामा, भांजी घायल हाे गए। उन्हें हाथ व पैर में चाेटें अाई हैं। दाेनाें काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/truck-collides-with-bike-maternal-uncle-and-niece-injured-127448661.html
No comments:
Post a Comment