Thursday, June 25, 2020

एप से दूसरे के खाते में 1 साल में ट्रांसफर किए 1.56 लाख

वन विभाग की महिला बाबू से ऑनलाइन ठगी हुई। ठग ने उनके खाते से ऑनलाइन एप के जरिए तीन अलग- अलग किस्तों में 1 लाख 56 हजार 250 रुपए निकाल लिए। पीड़िता ने इसकी शिकायत सिटी थाने में की। पुलिस ने ऑनलाइन एप का इस्तेमाल कर रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करने वाले रितिक पांडे के खिलाफ ठगी का प्रकरण दर्ज किया है।
सिटी थाना प्रभारी उमेद सिंह राजपूत ने बताया कि एलआईजी काॅलाेनी निवासी दुर्गा पिता मदनलाल सराठे वन विभाग में बाबू हैं। उनका सैलरी अकाउंट एसबीआई बैंक में है। वर्ष 2019 में ऑनलाइन भीम एप के जरिए उनके खाते से 46 हजार रुपए ठग ने निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने बैंक से अपना खाता बंद कर दूसरा खाता खुलवा लिया, लेकिन मोबाइल नंबर नहीं बदला। इसके बाद ठग ने 4 जनवरी 2020 काे 50 हजार 250 रुपए और 27 फरवरी 2020 काे 60 हजार रुपए रुपए ट्रांसफर कर लिए।


महिला काे समझ नहीं आ रहा है कि उन्होंने किसी काे अकाउंट नंबर नहीं बताया और न ही कभी ऑनलाइन शॉपिंग की। इसके बाद भी उनके अकाउंट से रुपए ट्रांसफर कैसे हाे गए। उन्होंने इसकी बैंक में शिकायत की ताे पता चला कि ऑनलाइन एप से किसी रितिक पांडे के अकाउंट में रुपए ट्रांसफर हुए हैं। थाना प्रभारी राजपूत ने बताया कि महिला बाबू की शिकायत पर आराेपी पर ठगी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/156-lakhs-transferred-from-app-to-others-account-in-1-year-127448658.html

No comments:

Post a Comment