Monday, June 1, 2020

सर्दी-खांसी के मरीजों का कर रहे सर्वे

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकथाम के लिए कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम संयुक्त रूप से बूथ स्तर पर सर्दी-खांसी के मरीजों का डोर टू डोर सर्वे कर रही है। ग्राम मोहना के बीएलओ भारतसिंह सोलंकी ने बताया जिला प्रशासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग जनजागृति अभियान चला रहा है।
प्रत्येक बूथ स्तर पर एक टीम गठित की गई है। इसमें शिक्षा व स्वास्थ विभाग के कर्मचारी अपने क्षेत्र अधिकार में जाकर सर्दी, खांसी, बुखार व सांस में तकलीफ के लक्षणों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। किसी व्यक्ति में यह लक्षण पाए जाने पर उसकी ट्रैवल व संपर्क हिस्ट्री निकालकर एसडीएम व बीएमओ कार्यालय पर दी जा रही है। लोगों को मुंह पर अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, सैनिटाइजर का उपयोग करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाइश दी जा रही है। सोमवार को ग्राम बबलाई में भी डोर टू डोर सर्वे किया गया। विनोद राठौड़ ने बताया क्षेत्र में अभी तक कोई भी गंभीर लक्षण वाला मरीज नहीं मिला है। इस दौरान राकेश जाधव, बीएलओ दशरथ सिंह रावत, आशा कार्यकर्ता रेखा मकासरे मौजूद थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Surveys of cold-cough patients


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/surveys-of-cold-cough-patients-127365716.html

No comments:

Post a Comment