Monday, June 1, 2020

पिलवानी में भाजपा नेता की पत्नी और बेटा, फतनपुर में पति के बाद पत्नी संक्रमित, 96 पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या

जिले में साेमवार काे काेराेना के तीन नए मरीज मिले। दाे पिलवानी और एक फतनपुर में। जिले में काेराेना मरीजाें की संख्या 96 हाे गई है। अब तक 9 की माैत हाे चुकी है। 62 ठीक हाे चुके हैं।पिलवानी के भाजपा नेता की पत्नी और बेटे की भी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। भाजपा नेता के बेटे ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष हैं। रविवार रात करीब 11 बजे देवास स्वास्थ विभाग द्वारा एक स्पेशल वाहन भाजपा नेता के दोनों परिजनों को लेने के लिए पिलवानी पहुंचा था। जहां कुछ समय बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ आदर्श ननेरिया व टीम सदस्य भी पहुंचे।

बीएमओ ने परिवार की 52 वर्षीय महिला व 36 वर्षीय पुत्र के कोविड-19 पाॅजिटिव होने की जानकारी देते हुए उन्हें उपचार के लिए देवास अमलतास अस्पताल के रवाना किया। जहां दोनों का स्वास्थ्य ठीक है। भाजपा नेता के स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है। सोनकच्छ की 24 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें से 2 पॉजिटिव मिले हैं। 5 सैंपल सोमवार को भेजे गए। पूर्व के 9 सैंपल आना बाकी है। कुल 14 सैंपल की रिपाेर्ट आना बाकी है।

टोंकखुर्द तहसील के गांव फतनपुर में एक और काेराेना पाॅजिटिव मरीज मिला है। बीएमओ डाॅ. महेश धाकड़ ने बताया कि सोमवार को आई रिपोर्ट में फतनपुर की महिला पाॅजिटिव पाई गई। महिला को अमलतास अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके पहले महिला के पति पाॅजिटिव मिले थे। इसके बाद परिवार के 27 लोगों के सैंपल लिए थे, जिसमें महिला की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। महिला के पति का इलाज अरबिंदो अस्पताल में चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साेनकच्छ. चेकपाेस्ट पर तैनात कर्मचारी।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/sonkutch/news/bjp-leaders-wife-and-son-in-pilwani-wife-infected-after-husband-in-fatanpur-96-positive-patients-reached-127365723.html

No comments:

Post a Comment