सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना रोड स्थित एक संकीर्ण पुलिया इन दिनों लोगों की जान की दुश्मन बनी हुई है। दोनों ओर से रोड चौड़ा होने के बाद अचानक संकीर्ण पुलिया होने से लगातार बाइक सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। पिछले 9 दिनों में इस पुलिया से टकराकर उसमें गिरने से अभी तक तीन युवक अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं कई बाइक सवार इससे टकराकर घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात शहर में नरसिंहगढ़ पुरवा का कीरत पिता अनंतराम राजपूत उम्र 21 वर्ष अपनी बाइक पर सवार होकर घर की ओर आ रहा था। आने के दौरान सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में रेलवे स्टेशन के पास स्थित संकीर्ण पुलिया से टकराकर 15 फिर नीचे गिरकर घायल हो गया। सिर और सीने में अधिक चोट आने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए ड्यूटी डॉक्टर से पीएम कराते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पिछले दिनों पुलिया में गिरकर दो युवक गवां चुके अपनी जान: बता दें कि 3 जून की देर रात बिजावर के तरनगंज मुहल्ले का बबलू पिता वीरेंद्र आदिवासी उम्र 20 वर्ष अपनी बाइक पर सवार होकर पन्ना रोड से छतरपुर की ओर आ रहा था।
आने के दौरान एक वाहन को बचाने के प्रयास में रेलवे स्टेशन के पास की इस संकीर्ण पुलिया से टकराकर बाइक सहित गिरने घायल हो गया और कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार 2 जून की देर रात बमीठा क्षेत्र में पहाड़ी बामन गांव का विजय कुमार पिता अच्छेलाल उम्र 22 वर्ष अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर शहर से अपने गांव की ओर जा रहा था। जाने के दौरान समाने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सहित पुलिया में गिर गया और उसकी मौत हो गई। लगातार हो रही युवकों की मौत के बाद प्रशासन द्वारा इन संकीर्ण पुलिया को लेकर काेई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/one-more-young-man-died-after-falling-into-a-culvert-127394288.html
No comments:
Post a Comment