Saturday, June 27, 2020

मक्का-कपास के बंटवारे के लिए सौतेले भाई ने कुल्हाड़ी से किया हमला, भर्ती

खेत में लगी मक्का और कपास फसल के बंटवारे के लिए सौतेले बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। भाईयों में पांच एकड़ जमीन को लेकर कुछ सालों से विवाद चल रहा है।
मामला धुलकोट क्षेत्र के ग्राम जालंद्रा का है। यहां पांच एकड़ जमीन पर उमेश पिता डंगरसिंह खेती करता है। उमेश के पिता ने दो शादियां की थी। उसका सौतेला बड़ा भाई ज्ञानसिंह उससे इसी जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद कर रहा है। उमेश ने बताया पिता के पास काफी जमीन थी, जो उन्होंने बांट दी थी लेकिन इसके बावजूद बड़ा भाई उसकी जमीन पर कब्जा करने के लिए विवाद करता है। शुक्रवार शाम खेत में काम कर रहा था। तभी ज्ञानसिंह आया और उसने खेत में लगी कपास और मक्का फसल बराबर हिस्सों में बांटने की बात कही। मैने इस बात से इंकार कर दिया और उसे जाने के लिए कहा तो वह विवाद करने लगा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पहले उल्टी कुल्हाड़ी हाथ पर मारी और उसके बाद कुल्हाड़ी के नोकदार हिस्से से सिर के पीछे हमला किया। गहरी चोट को देखकर वह भाग गया। मौके पर ही डायल 100 को बुलाया और शुक्रवार रात को जिला अस्पताल में
उपचार के लिए भर्ती किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Half brother attacked with recruitment for recruitment of maize and cotton, recruitment


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/half-brother-attacked-with-recruitment-for-recruitment-of-maize-and-cotton-recruitment-127455344.html

No comments:

Post a Comment