Sunday, June 21, 2020

जबलपुर एचओडी से आए अधिकारियों ने दी हरी झंडी, 7 दिन बाद सीआरएस से सार्टिफिकेट मिलने के बाद चलेगी बिजली की ट्रेन

विजयपुर-मक्सी रेल लाइन विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। इसके बाद भी शाजापुर से होकर गुजरे रेलवे ट्रैक पर अब तक बिजली से चलने वाले इंजिन से ट्रेन नहीं चल पाई। अधिकारियों ने तर्क दिया कि लॉकडाउन के कारण सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) का निरीक्षण नहीं हो पाया था। अब जल्द ही यानी 28 जून को सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों की एक टीम आकर भोपाल मंडल के इस रेलवे ट्रैक को सार्टिफिकेट दे देगी। ज्ञात रहे सीआरएस के आने के पहले विगत दिनों जबलपुर एचओडी से आए अधिकारियों ने सारंगपुर तक के ट्रैक का निरीक्षण हरी झंडी दिखा दी थी।


स्थानीय रेलवे स्टेशन प्रबंधन के अनुसार फिलहाल इस माह के पहले सप्ताह यानी 3 जून से इस ट्रैक पर मालगाड़ियों का ट्रायल किया जा चुका है, लेकिन यात्री गाड़ियों को चलाने के पहले सीआरएस का निरीक्षण जरूरी है। क्षेत्र में रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण राइट, केएमसी और पीएससी कंपनी द्वारा किया गया था। इन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो जबलपुर से एचओडी विभाग के अधिकारियों ने गत दिनों सारंगपुर तक का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आए विद्युतीकरण के बिंदुओं का काम पूरा होने के बाद अधिकारियों ने ट्रैक का सीआरएस से निरीक्षण कराने के लिए ओके कर दिया है।
11 मई को पहली टेस्टिंग में ही हुआ था हादसा
शाजापुर-मक्सी रेलवे ट्रैक पर मंडल स्तर पर 11 मई को ट्रायल किया गया था। इस दिन इलेक्ट्राॅनिक इंजन की टेस्टिंग के दौरान ही एक हादसे में युवक को जान गंवानी पड़ी। इसके बाद सीआरएस के होने वाले निरीक्षण को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद अब नई तारीख के साथ एक बार फिर से 28 जून को सेंट्रल की टीम आएगी।

तीन बार टला निरीक्षण
विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद मार्च में पहला टेस्टिंग होना था, लेकिन 24 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के कारण इसे निरस्त कर दिया गया। इसके बाद एक बार फिर 20 अप्रैल को सीआरएस के आने की खबरें आई, पर इस बार भी शाजापुर स्टेशन तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इसके बाद मई में टेस्टिंग के लिए मंडल स्तर पर प्रयास किए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Officials from Jabalpur HOD gave the green signal, after 7 days, after getting the certificate from CRS, the electric train will run


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/officials-from-jabalpur-hod-gave-the-green-signal-after-7-days-after-getting-the-certificate-from-crs-the-electric-train-will-run-127434756.html

No comments:

Post a Comment