घरेलू गैस सिलेंडर 62 रुपए महंगा हो गया है। 603 रुपए की जगह अब यह 665 रुपए में मिलेगा। दाम बढ़ने के साथ ही अब सब्सिडी मिलना भी शुरू हो गई है। अब 60 रुपए सब्सिडी मिलेगी। पिछले महीने घरेलू गैस सिलेंडर 215 रुपए सस्ता होकर 603 रुपए का हो गया था। दाम घटने के साथ सब्सिडी जीरो हो गई थी। अब दाम बढ़ने के साथ ही उपभोक्ताओं के अकाउंट में सब्सिडी आना शुरू हो गई है। नई दरें सोमवार से लागू होंगी।
शहर में 75 हजार गैस उपभोक्ता हैं। इन्हें बुकिंग करने पर पूरे दाम में गैस सिलेंडर मिलता है। इसके बाद सब्सिडी की राशि अकाउंट में आती है। सिलेंडर मिलने के बाद 3 दिन में राशि उपभोक्ताओं के अकाउंट में पहुंच जाती है। कमर्शियल गैस सिलेंडर भी 110 रुपए महंगा हो गया है। 1185 रुपए की जगह अब 1295 रुपए में मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/62-rupees-expensive-subsidy-will-also-be-available-again-127369410.html
No comments:
Post a Comment