Tuesday, June 9, 2020

अब 6 दिन में कैसे होगी 22 हजार किसानों से खरीदी

जिले में चना खरीदी का काम अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। पहले तेवड़ा मिक्स चना की खरीदी को लेकर विवाद की स्थिति बनी, शासन से खरीदी की अनुमित मिली तो परिवहन ने अड़ंगा डाल दिया। परिहन की समस्या के बीच अब भोपाल से अधिकारियों ने एक साथ सभी किसानों को एसएमएस जारी कर दिए हैं। जिससे खरीदी केंद्रों पर किसानों की भीड़ जमा हो रही है, लेकिन माल का उठाव न होने से खरीदी नहीं हो पाई है। परेशानी की बात यह है कि शासन ने चना खरीदी के लिए 10 जून अंतिम तिथि तय की थी, एक दिन शेष रह गया है। ऐसे में सवाल है कि 22हजार किसान एक दिन में कैसे अपना चना बेच पाएंगे।
जिले भर में 27 हजार 873 किसानों ने चना बेचने के लिए पंजीयन कराया था, पहले कुछ किसानों को एसएमएस
जारी करके समिति के खरीदी केंद्रों तक बुलाया गया, लेकिन बाद में समय कम होने पर भोपाल के अधिकारियों ने एक साथ किसानों को एसएमएस जारी कर दिए। ऐसे में किसानों की समितियों पर भीड़ जमा हो गई। किसान ट्रालियों में चना भरकर बेचने के लिए समितियों तक पहुंच गए, मगर वहां पर परिवहन न होने से चना के ढ़ेर लग गए। इस मामले में विपणन संघ की लापरवाही भी सामने आई। परिवहन एजेंसी से अनुबंध खत्म होने के बाद भी अधिकारियों ने जानकारी छिपाई और समितियों से खरीदी के बाद चना का उठाव नहीं किया। जिससे हालात बिगड़ गए।
5 हजार किसानों से अभी तक चना खरीदी
कृषि विभाग के डीडीए आरएस शर्मा ने बताया कि जितने किसानों ने पंजीयन कराया था, उन सभी को एसएमएस भेजे गए हैं, अभी तक केवल 5 हजार 16 किसानों ने चना बेचा है। बाकी किसानों से खरीदी का काम चल रहा है। हालांकि पहले सबसे परिवहन का काम कराया जा रहा है, ताकि आगे खरीदी प्रारंभ करने में परेशानी न जाए। उन्होंने बताया कि चना खरीदी की तिथि 15 जून तक करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है, लेकिन अभी तक वहां से कोई जवाब नहीं आया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/now-how-will-it-be-purchased-from-22-thousand-farmers-in-6-days-127394313.html

No comments:

Post a Comment