Wednesday, June 3, 2020

बंद रहीं दुकानें इसलिए माफ कर दिया 3 लाख रु. किराया, 50 दुकानदारों का किया किराया माफ

शहर के नेहरु बालबाड़ी मार्केट के मालिक ने एक प्रेरक पहल की है, जिसके तहत उन्होंने लॉकडाउन अवधि (दो माह) में 50 दुकानदारों का किराया माफ किया है। यह राशि करीब 3 लाख रुपए के करीब है।

यहां बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के साथ जिले में 31 मई तक के लिए सरकार ने लॉकडाउन कर दिया था। वहीं एक जून से अनलॉक हुआ लेकिन सोमवार को बाजार में साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से 71 दिन बाद शहर का बाजार खुला। ऐसे में नेहरु बालबाड़ी मार्केट के मालिक वंटू लोहिया ने अपने दुकानदारों का दो महीने का किराया माफ किया है। बता दें कि उनके मार्केट में 70 दुकानें हैं, जिसमें से करीब 20 दुकानें अभी खाली है।

शेष 50 दुकानदारों से उन्हें महीने में करीब डेढ़ लाख रुपए किराया मिलता है। लेकिन उन्होंने इस विपदा के समय मानवता दिखाते हुए उन सभी का दो महीने का किराया माफ किया है। जो कि अनुकरणीय पहल है। वंटू लोहिया की इस पहल से उनके सभी किरायेदार दुकानदार बेहद खुश है। क्योंकि लॉकडाउन की अवधि में जहां उनकी आय बिल्कुल रुक गई थी। वहीं दुकानदार का किराया मीटर लगातार घूमने से वे काफी मानसिक तनाव में थे।

दुकान मालिक बोले- मानवता के नाते की पहल
बंटू लोहिया के बाबा फूलचंद्र लोहिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वहीं उनके पिता संत कुमार लोहिया ने स्कूल और संगीत विद्यालय की स्थापना की। उनका परिवार शुरू से ही शहर में होने वाले सामाजिक कार्यों में भागीदार रहा है। बंटू लोहिया ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि इस संकट की घड़ी में यदि वे दुकानदारों का लॉकडाउन की अवधि का किराया माफ करते हैं तो मानवता के नाते उनके कुछ मदद हो जाएगी।

अन्य मार्केट के मालिक भी कर सकते हैं मदद
शहर की नेहरु बालबाड़ी मार्केट के मालिक लोहिया द्वारा लॉकडाउन अवधि का किराया माफ करने की जो पहल की गई है उसे यदि शहर के अन्य मार्केट के मालिक भी अपनाते है तो दुकानदारों की काफी मदद हो सकती है। वजह यह है कि कई दुकानदार तो ब्याज पर पैसे लेकर व्यवसाय कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें दुकान के किराया और ब्याज तो समय पर चुकाना ही है। जबकि दो महीने से उन्हें एक फूटी कोड़ी नहीं मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नेहरू बाल बाड़ी मार्केट।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/closed-shops-therefore-waived-rs-3-lakh-rent-50-shoppers-waived-rent-127371446.html

No comments:

Post a Comment