Monday, May 11, 2020

लॉकडाउन में घर नहीं जा पा रहा था छात्र, तनाव में लगाई फांसी, वेंटिलेटर पर

लॉकडाउन में घर नहीं जा पा रहे 22 साल के एक छात्र ने सोमवार रात को फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। घटना मेघदूत नगर की है। हीरानगर पुलिस के मुताबिक, आशीष नाम का छात्र बैतूल का रहने वाला है। यहां किराये से रहता था। आशंका है कि लॉकडाउन के कारण वह डिप्रेशन में था। अभी उसके बयान नहीं हुए हैं।

चार अस्पतालों से 43 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के कोविड अस्पतालों से मरीजों के स्वस्थ होकर घर लौटने का सिलसिला जारी है। सोमवार को चार अस्पतालों से 43 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल से 28, अरबिंदो से 7, एमआर टीबी से 6 और चोइथराम अस्पताल से 2 मरीज डिस्चार्ज हुए।
एमआरटीबी अस्पताल से डिस्चार्ज चंदन नगर के मोहम्मद अनवर बताते हैं कि अस्पताल में सभी की बहुत अच्छे से खिदमत की गई। कृष्णबाग कॉलोनी के मोहम्मद इस्माइल चौधरी ने अस्पताल में कार्यरत सभी व्यक्तियों का व्यवहार भी बहुत अच्छा है। जेल रोड निवासी सेवकराम ने कहा कि यह डॉक्टर, नर्स , शासन, प्रशासन की मेहरबानियों का ही असर है, कि आज वे स्वस्थ होकर घर पहुंच रहे हैं। पंचवटी की सुनीता राठौर, नारायण बाग के सतीश कश्यप, पंढरीनाथ के बालकृष्ण मोदी एवं पद्मावती नगर की सुनीता ने भी सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद किया।अरबिंदो अस्पताल से 7 मरीज डिस्चार्ज हुए संतोष, पदमा जैन, शमीन बानो, दिलीप आदि मरीज बेहद खुश है। इनका कहना है कि हमें अस्पताल में बहुत अच्छा इलाज किया। बहुत अच्छी सुविधाएं मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Student was not able to go home in lockdown, hanging in tension, on ventilator


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/student-was-not-able-to-go-home-in-lockdown-hanging-in-tension-on-ventilator-127292983.html

No comments:

Post a Comment