जिले के धरमपुर थाने में पदस्थ थाना प्रभारी एमडी शाहिद रविवार की शाम लगभग 7 बजे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी सोमवार सुबह जबलपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। शाहिद 10 मई की शाम लगभग 6 बजे कोरोना ड्यूटी के दौरान किसी आवश्यक काम से आरक्षक प्रदीप हरदेनिया के साथ अनुबंधित बुलोरो से धरमपुर से पन्ना के लिए रवाना हुए थे। रविवार की शाम लगभग साढ़े 7 बजे वह दहलान चौकी के आगे पहुंचे कि अचानक सड़क पर आए जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में उनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उनके सीने व नाक में गंभीर चोटें आई। आरक्षक भी घायल हो गया। कोतवाली पन्ना पुलिस दोनों को पन्ना चिकित्सालय लाई, जहां से रात 11 बजे थाना प्रभारी को जबलपुर रैफर कर दिया गया। सोमवार सुबह लगभग 7 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/panna-police-station-officer-in-charge-of-corona-duty-died-in-road-accident-127293028.html
No comments:
Post a Comment