Saturday, May 16, 2020

जीरन के दो भाई मंदसौर में दे रहे हैं सेवा, डेढ़ माह से दोनों नहीं मिले

कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए कई कोरोना योद्धा दिन-रात एक कर मानवता की सेवा में लगे हैं। जीरन के दो भाई मंदसौर में सेवाएं दे रहे है। डेढ़ महीने से दोनों भाई घर नहीं आए हैं।

नायब तहसीलदार वैभव जैन के पास तहसील कार्यालय के अलावा क्वारंटाइन सेंटरों की आवश्यकता होने पर होटल, धर्मशाला का अधिग्रहण कंटेनमेंट जोन में नियम का पालन कराने की जिम्मेदारी है। इमरजेंसी होने पर नए कंटेनमेंट जोन बनाना स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर लोगों को स्क्रीनिंग करवाना कई जिम्मेदारियों का फर्ज निभा रहे हैं। उन्हें रात की 2 बजे तक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता है। इसी तरह उनके के बड़े भाई डॉ. दीपक जैन सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमितों की देखरेख कर अपना दायित्व निभा रहे हैं। डाॅ. जैन ने बताया वह डेढ़ महीने से घर नहीं हैं। रोजाना अस्पताल में आने वाले कोरोना वायरस के संदिग्ध तथा पॉजिटिव मरीजों की सेवा निडरता से कर रहा हूं। प्रत्येक मरीज की सेवा करना मेरा सर्वप्रथम धर्म है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jeeran's two brothers are serving in Mandsaur, both have not met for one and a half months


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/jeerans-two-brothers-are-serving-in-mandsaur-both-have-not-met-for-one-and-a-half-months-127310344.html

No comments:

Post a Comment