सड़कों पर मंगलवार को रोज की अपेक्षा दो गुना ज्यादा वाहन दौड़ रहे थे। वाहन एबी रोड बीआरटीएस से निकलने लगे। सैकड़ों वाहनों की भीड़ देख एमआईजी टीआई इंद्रेश त्रिपाठी एलआईजी चौराहे पर रुक गए। उन्होंने तत्काल स्टाफ को बोला कि हर गाड़ी की चेकिंग करो। पास मांगो और जाने का कारण पूछो। ताबड़तोड़ चेकिंग शुरू हो गई।
ज्यादातर वाहन मेडिकल इमरजेंसी के थे। कुछ ई-पास वाले थे। बाकी कई तो बिना वजह घूमते दिखे। जब उनसे पूछा तो बोले कि अब लग रहा है कि छूट मिल गई है, इसलिए थोड़ा-बहुत काम निपटाने निकले हैं। गर्मी का अहसास होते ही एक एसआई रामकुमार ने अपनी छतरी निकाल ली। इस चौराहे पर महिला स्टाफ भी चेकिंग करता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/the-crowd-was-such-that-lig-had-to-handle-traffic-like-normal-days-127344562.html
No comments:
Post a Comment