Wednesday, May 27, 2020

हरिपुर के खलिहान में रखे भूसे के साथ टपरों में लगी आग, गुना से पहुंची दमकल ने पाया काबू

जिला मुख्यालय से आठ किलो मीटर दूर ग्राम हरिपुर के बहार बने खलिहान में रखे भूसे के साथ ही टपरे जल गए।गांव के इंदर सिंह यादव के टपरे अाैर खलिहान में दोपहर 12बजे के लगभग अचानक आग लग गई खलिहान में बंधे मवेशियों को सुबह चराने भेजे जाने से किसी की जलने की सूचना नहीं हैं।आग की सूचना आने पर साढ़े बारह बजे पहुंची नगरपालिका की फायर ब्रिगेड ने लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पाया,फायर ब्रिगेड कर्मचारी रामकुमार ने बताया की भूसे में आग लगने के कारण हवा से आग के फैलने का अंदेशा बना हुआ था।सूचना मिलने के साथ पंहुची फायर ब्रिगेड ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया,आग से कोई बड़ी छति नहीं हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/guna/news/fire-in-tapers-with-straw-kept-in-haripurs-barn-fire-extinguished-from-guna-found-127348012.html

No comments:

Post a Comment