जिला अस्पताल के आइसाेलेशन वार्ड में भर्ती वर्षीय किशाेरी गुरुवार काे बिना बताए घर चली गई। इससे अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस काे दी गई। शाम काे किशाेरी अपने घर सिराली थाना क्षेत्र के गांव पहुंच गई थी। उसे घर पर ही क्वारेंटाइन कर दिया गया। इधर जिला अस्पताल में दिन भर में किशाेरी सहित 4 काेराेना संदिग्धों के सैंपल लिए गए। इधर, पुराने चार सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
सिविल सर्जन डाॅ. शिरीष रघुवंशी ने बताया कि सिराली थाना क्षेत्र की किशाेरी काे सर्दी, खांसी के बाद जिला अस्पताल भेजा था। जांच के लिए उसके सैंपल लेकर आइसाेलेशन वार्ड में भर्ती किया। लेकिन वह बिना बताए आइसाेलेशन वार्ड से चली गई। पुलिस काे इसकी सूचना दी गई। डाॅ. रघुवंशी ने बताया कि शाम काे किशाेरी अपने घर पहुंच गई। सिराली स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने किशाेरी काे घर में ही क्वारेंटाइन कर दिया है। उसके परिवार के लाेगाें काे भी समझाइश दे दी है।
इंदाैर और अहमदाबाद से लाैटे तीन के लिए सैंपल
किशाेरी के अलावा खिरकिया क्षेत्र के तीन काेराेना संदिग्धों के गुरुवार काे जिला अस्पताल में सैंपल लिए गए। इनमें एक महिला व पुरुष इंदाैर और अहमदाबाद से लाैटे थे। उन्हें सर्दी, खांसी की शिकायत है। सिविल सर्जन डाॅ. रघुवंशी ने बताया कि खिरकिया क्षेत्र के गांव में रहने वाली 38 साल की युवती हाल ही में इंदाैर से लाैटी है। इसी तरह खिरकिया क्षेत्र के गांव में रहने वाला 24 वर्षीय युवक अहमदाबाद में काम के बाद 15 मई काे वापस लाैटा। इसके अलावा खिरकिया निवासी एक युवती काे सर्दी, खांसी की शिकायत के बाद सैंपल लिए गए। सभी सैंपल शुक्रवार काे जांच के लिए भाेपाल भेजे जाएंगे। इधर, सीएमएचओडाॅ. केके नागवंशी ने बताया कि पुराने चार सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक भेजे गए 121 सैंपल में से 117 की रिपोर्ट आ चुकी है। जिले में 1956 व्यक्तियों को क्वारेंटाइन किया गया है। अब तक 38758 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/karena-suspect-reached-home-without-informing-from-the-isolation-ward-127327658.html
No comments:
Post a Comment