नगर परिषद द्वारा गुरुवार को वार्ड क्रमांक 1, 2, 3में फाेगिंग मशीन चलवाई गई। पिछोर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसके चलते जाए नगर परिषद द्वारा तीन वार्डों में फागिंग मशीन का धुआं छोड़ कर मच्छर भगाए।
इसके अलावा वार्डों में सेनेटाइजर का भी छिड़काव कराया गया। नगर परिषद सीएमओ रामेश्वर दयाल यादव ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी बीमारी से बचने के लिए प्रत्येक वार्ड में फागिंग मशीन एवं सैनिटाइजर का भी उपयोग कराया जा रहा है। जिससे इस महामारी से बचाया जा सके एवं मच्छरों से भी मुक्ति मिल सके। वहीं सीएमओ ने लोगों से कहा कि फागिंग मशीन से निकलने वाले धुएं को अपने घरों में प्रवेश होने दें जिससे मच्छरों से बचा जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/dabra/news/mosquito-repellent-fumes-made-in-three-wards-smoke-in-the-streets-sanitized-127327626.html
No comments:
Post a Comment