Saturday, May 9, 2020

जिले में फंसे दूसरे जिले के मजदूरों को भेजने का अब काम शुरू

जिले में विभिन्न अन्य जिलाें के रहने वाले लोग अब आसानी से अपने जिले में लौट सकेंगे। राज्य सरकार के आदेश के बाद जिला स्तर पर इसकी सूची तैयार की जा रही है। कलेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि शासन के आदेश के बाद जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। विभिन्न जिलाें के लोग जाने के लिए यहां आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद दूसरे जिलें के हाेशंगाबाद में फंसे लोगों को वापस भेजने की कवायद तेज हो गई है। जिसके चलते एसडीएम को आदेश देकर अपने क्षेत्र में दूसरे जिलाें के काम करने वाले मजदूरों की सूची तैयार कराने के आदेश दिए गए हैं। जिससे जिले के अनुसार सूची को तैयार कर उनकाे भेजा जा सके। कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तर पर पड़ोसी जिलाें से बात चल रही है। जिलाें की अनुमति मिलने के बाद ही मजदूरों को जिला केंद्र तक भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार दूसरे जिलाें को जाने वाले मजदूरों को जांच के बाद ही उनकाे पहुंचाया जाएगा। जहां जिला प्रशासन उन्हें अपने यहां ले जाकरक्वारेंटाइन करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/work-to-send-laborers-of-another-district-trapped-in-the-district-now-begins-127287404.html

No comments:

Post a Comment